अरनव मीडिया ने सबसे पहले ब्रेक किया था इस खबर को खबर का दिखने लगा असर
बिहार के लोगों का छठ पूजा से कितना लगाव होता है, इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है।
छठ पूजा बिहार का एक बेहद अहम त्योहार माना जाता है। यह त्योहार दीवाली के बाद होता है और देखा जाए तो दीवाली से भी ज्यादा लगाव से बिहार के लोग छठ पूजा मनाते हैं। इस पर्व पर देश और दुनिया में काम करने वाले बिहार के लोग छठ पर्व पर छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं।
छुट्टी को लेकर लोग क्या क्या करने को तैयार रहते हैं इसका एक नमूना आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल हो रहे शपथपत्र की सत्यता की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
आपको बता दें कि बिहार के समस्तीपुर जिले के एक पुलिसकर्मी का छुट्टी के लिए दिया शपथपत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह से बातचीत करते हुए कहा कि यह काफी निंदनीय विषय है इस मामले को लेकर में वरीय पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत कर अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं. छठ महापर्व का मजाक बनाने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई है