अररिया विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी गगन झा तीसरे मोर्चे में शामिल
अररिया विधानसभा से लगातार दो बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले गगन कुमार झा को भारतीय संपूर्ण क्रांति कारी पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया! बिहार के दौरे पर निकले तीसरे मोर्चे के सहयोगी दलों के साथ तीसरे मोर्चा के संयोजक एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री श्री यशवंत सिन्हा जी के नेतृत्व में “बदलो बिहार बनाओ बेहतर बिहार” के तहत अररिया दौरे पर आए पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा रामकिशोर चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि जी ने अररिया जिला अध्यक्ष के पद पर गगन कुमार झा को मनोनीत किया! राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि गगन कुमार झा कर्मठ युवा हैं, इनके पार्टी में आने से अररिया जिला में पार्टी का मजबूती से विस्तार होगा! जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला के युवा पीढ़ी सीमांचल प्रभारी विकास प्रकाश, अमित शाह, देव राज, रुपेश भगत, सुभाष जयसवाल,मोनू गुप्ता, सीटू श्रीवास्तव, सुखदेव, शंकर ओझा, पवन कुमार राय, विवेक साह, संतोष राय, मुन्ना सहनी, निर्मल साह, आलोक तिवारी, चंदन साह, अजय पांडे, प्रदीप गुप्ता,सुमन कुमार,दिपक महतो,निक्कु कुमार,कुमार सावन आदि ने बधाइ दी!