आग के चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत, एक गंभीर लाखों का नुकशान-
अररिया प्रखंड के किस्मत-खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत सगुना गांव में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से आठ परिवार के पंद्रह घर जलकर राख हो गया है। भीषण इस अग्निकांड में मो. सलीम की ढाई वर्षीय मासूम पुत्री निकरा खातुन की झूलसकर मौत हो गई है वहीं उसकी दुसरी एक वर्षीय के दुधमुंहे बच्ची अबीदा खातुन को ग्रामीणों द्वारा अधजले हालत में घर से निकाला गया। जिसकी गंभीर स्थिती में इलाज जारी है। इस घटना में मो. मुर्शीद का नगद एक लाख रुपए भी जलने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौक़े पर मुखिया धर्मानंद ऋषिदेव पहुंचकर आगे के प्रक्रिया में जूटे हैं।