फारबिसगंज थाना में थानाप्रभारी कौशल कुमार का विदाई समारोह आयोजित।
मुबारक हुसैन की रिपोर्ट
फारबिसगंज अररिया :- फारबिसगंज थाना में एक सादा समारोह आयोजित कर फारबिसगंज के थानाप्रभारी कौशल कुमार को विदाई दिया गया। श्रीराम सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव ने थानाध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया वहीं श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष भवेश कश्यप ने भगवा अंगवस्त्र से थानाप्रभारी को सम्मानित किया, श्रीराम सेना के कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर ने उपहारस्वरूप कलम एवं श्रीराम दरबार का चित्र भेंट किया। मौके पर श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव ने कहा कि थानाध्यक्ष कौशल कुमार का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा
प्रदीप देव ने कहा कि इनका कार्यकाल गरीबों को न्याय दिलाने वाला रहा है। विदाई समारोह में श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष भवेश कश्यप, सचिव सोनू भगत, कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर, मुन्ना गामी, संतोष गुप्ता, आशुतोष परासर, रंजन सरदार, गौरव राठौड़, छोटू झा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।