वार्ड पार्षद प्रीतम गुप्ता बने जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष।
मुबारक हुसैन की रिपोर्ट
फारबिसगंज(अररिया) :- जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के ज़िला अध्य्क्ष अध्यक्ष सह कोचाधामन विधानसभा प्रभारी संजय राय ने नप के वार्ड पार्षद प्रीतम कुमार गुप्ता को फारबिसगंज के प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उक्त जानकारी देते हुए तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रीतम कुमार गुप्ता मूल रूप से फारबिसगंज के रहने वाले हैं। उनके कार्य कुशलता एवं समाज सेवा, पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्य्क्ष पद पर मनोनीत किया गया है। मनोनीत होने पर प्रीतम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं आरपी सिंह को विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है वह उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। मनोनयन पर तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू राय, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बृजेश राय, अधिवक्ता राहुल रंजन, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव ठाकुर, नगर अध्य्क्ष गुड्डू अली, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पिक्कू ठाकुर, पवन रजक, संतोष दास, देवनाथ ठाकुर, विशाल राय, अनिल दास, बमबम ठाकुर आदि ने बधाई दी है।