फारबिसगंज के दरभंगिया टोला में बुधवार की देर रात एक आवास में 23 वर्षीय विवाहिता के फंदे से लटकता शव मिलने से लोगो मे सनसनी मच गई। मृतका खतीजा प्रवीण पिता मुमताज अंसारी धत्ता टोला वार्ड संख्या 6 की निवासी है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी दरभंगिया टोला वार्ड संख्या 11 निवासी शहबाज अंसारी पिता फजल अंसारी के साथ हुआ था। पति एसी, टीवी, फ्रिज आदि के मरम्मत का काम करता है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष विमल कुमार मंडल एवं अन्य पुलिस बलो ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता मुमताज अंसारी ने अपने दामाद एवं अन्य ससुराल वालों पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने पति शहबाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री खतीजा का विवाह शहबाज के साथ किया था।
जिसके बाद उसको 2 वर्ष की एक पुत्री भी हुआ। शादी के बाद से ही उसका दामाद उसकी पुत्री को मारपीट करता था एवं 50 हजार रुपया का डिमांड किया था। पिता ने कहा कि उसकी पुत्री की हत्या करके शव को फंदे से लटकाया गया है। थानाध्यक्ष विमल कुमार मंडल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पति शहबाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुबारक हुसैन की रिपोर्ट