हज़ारों लोगों के आने की तैयारी में जुटे अररिया के सामाजिक कार्यकर्ता
अररिया, 19 फ़रवरी, 2020 | 21 तारीख को कन्हैया कुमार की सभा और जन गण मन यात्रा की तैयारी में अररिया कॉलेज स्टेडियम सजने लगा है | शिव रात्री और जुम्मे के शुभ अवसर पर इस सभा का अररिया के लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं | हजारों लोगों के आने की खबर है|
मोर्चे की कोर्डिनेशन कमिटी की सदस्य कामायनी स्वामी ने कहा कि एनपीआर-एनआरसी-सीएए विरोधी संघर्ष मोर्चा में अररिया के 30 से ऊपर सामजिक संगठन शामिल हैं और उनके स्वयंसेवक सभा और यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए हैं | पूरे जिले में ऑटो प्रचार और पर्चा के माध्यम से प्रचार-प्रसार हो रहा है | आठ टीम में निकले गेनालाल मुखिया, राम विनय, अयूब, रंजीता, ब्रह्मानंद, मीरा, दीपनारायण पासवान, फुलेश्वर, अभिषेक, महेश कुमार, डोली विक्रम अन्य कई लोग शामिल हैं।
ऑटो प्रचार में शामिल महेश कुमर ने कहा कि इस यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है | लोग बड़ी संख्यां में अररिया कालेज स्टेडियम पहुंचेंगे !
ज्ञात हो कि “संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ बापू धाम से गांधी मैदान” जन गन मन यात्रा 21 को अररिया की सभाओं के बाद पटना रवाना होगी और 27 को पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी सभा है |
कामयानी स्वामी जाहिद अनवर कल्याणी