शिवपुरी वार्ड नं0 9 स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में तीसरे दिन भी पांच दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ में सतगुरु आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी अमृता भारती ने प्रवचन देते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि मनुष्य भौतिक सुख की तलाश में निरंतर लगे हुए हैं। जो सुबह से शाम तक जन्म से मृत्यु तक सुख प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहता है। परंतु मनुष्य परमात्मा के बताए गए मार्ग से भटक गए हैं। जबकि परमात्मा के बताए गए मार्ग पर चले बगैर मानव को मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकता है।
भले ही विज्ञान ने आज उन्नति के शिखरों को छू लिया है, पर कोई ऐसा यंत्र कोई ऐसी तकनीक, कोई ऐसा शस्त्र अभी तक नहीं बन पाया है, जो कर्म सिद्धांत को बदल सके। इस धार्मिक अनुष्ठान में गुरुभाई गोपाल, पूजा भारती, शोभा भारती, गुरुभाई अरविंद आदि ने मधुर भजनों को गा कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। माैके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।