मुबारक हुसैन की रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र के खैरखां पंचायत अंतर्गत बोचाभाग में तीन छोटे – छोटे मजदूर पिता की संदेहास्पद मौत की घटना प्रकाश में आया है। मृतक पेशे से मजदूर था जो विगत महीने पंजाब से आया था। 40 वर्षीय मृतक का नाम विद्यानंद दास बताया गया है जो बोचाभाग वार्ड संख्या चौदह निवासी स्व.मंगल दास का पुत्र था। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना से दारोगा नरेंद्र सिंह, परवेज अहमद मौके पर पहूंचकर पीड़ित परिवार से पूछताछ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक को तीन छोटे – छोटे बच्चों में दो पुत्र एवं एक पुत्री है।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी आशा देवी ने बताया कि विगत शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे उनके पति घर से बाहर घूमने निकले थे। जहां दो घंटे बाद पुनः घर लौट गये। जिसके बाद बिछावन पर लेट गए। जहां कुछ देर बाद उन्हें काफी बेचैनी के साथ साथ दस्त होने लगा। इस दौरान मेरे द्वारा बार – बार काफी पूछने की कोशिश की। बावजूद वह कुछ नहीं बताये। पीड़ित पत्नी के अनुसार उनके द्वारा किये गए उल्टी से कीटनाशक दवा की महक आ रही थी। जिसके बाद मेरे द्वारा शोर मचाने पर आस पास के लोग आये और उन्हें चिकित्सा के लिए निजी अस्पताल ले गये। चिकित्सा के बाद पुनः घर लौटे। जिसके बाद भी मेरे पति अनाप शनाप बोलने के साथ साथ ही बिछावन पर उठ – बैठ करने लगे। जिसके कुछ देर बाद वह सो गये। जब शनिवार की सुबह उसे जगाने के लिए गई तो वह नही जागे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पीड़िता ने पहले से ही अपने पति की दिमागी हालत अच्छा नहीं रहने की बात की जानकारी पुलिस को दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पंजाब में मजदूरी करता था जो विगत महीने ही अपना गांव लौटा था। बताया गया है कि मृतक बीते दशहरा को मजदूरी करने पंजाब गया था। वह आठ महीने बाद घर लौटा था। बहरहाल उक्त घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही है। जिससे गांव में अटकलों का बाजार गर्म है।
मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने मृतक की पत्नी द्वारा आवेदन के आलोक में जांच शुरू करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम में भेजने की जानकारी दी है।