मुबारक हुसैन की रिपोर्ट
अररिया एवं फारबिसगंज के पूर्व विधायक जाकिर अनवर की तबियत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें फारबिसगंज स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा उनकी चिकित्सा की गई। फिलहाल उनके स्वस्थ होने की जानकारी दी गई है। इस बावत पूर्व विधायक के अनुज अनवर राज ने बताया कि शनिवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जहां उन्हें सांस लेने एवं चलने फिरने में परेशानी होने के साथ साथ डाईबिटिज बढ़ने के साथ ही ब्लडप्रेशर लो होने की जानकारी दी गई है। चिकित्सकों ने उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराते हुए कुछ देर के लिए ऑक्सीजन पर रखे जाने की जानकारी देते हुए उनके स्वस्थ होने की जानकारी दी इधर स्थिति बेहतर होते देख परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर में चिकित्सा कराये जाने की बात कही। वही फारबिसगंज में चिकित्सा के दरम्यान विधायक का कोविड टेस्ट भी कराया गया। जहां रिपोर्ट नगेटिव आने की जानकारी से भी अवगत कराया गया है। इधर विधायक के तबियत बिगड़ने की खबर फैलते ही उनके समर्थक एवं शुभचिंतक अस्पताल पहुँचकर कुशल क्षेम जाना। इस मौके पर शाद अहमद,सुनील झा,पूर्व वार्ड पार्षद मनोज देव,जोगबनी नप के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू राय, जोगबनी नप के पूर्व अध्यक्ष भोलाशंकर तिवारी, पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास, तपन तिवारी,वाहिद अंसारी, रामजी सिंह, देवन दास,मनोज विश्वास,साबिर अंसारी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।