देश भर में हर बूथ पर दो प्रतिबद्ध कार्यकत्र्ताओं की नियुक्ति करेगी आॅल
इंडिया पोलिंग बूथ कांगे्रस
कांग्रेस पार्टी ने मिशन 2024 के तहत देशभर में बूथस्तर तक
कार्यकत्र्ताओं को तैनात करने के लिये अभियान शुरू कर दिया है। आॅल
इंडिया पोलिंग बूथ कांगे्रस की तरफ से शुरू की गयी इस पहल के तहत देश के
हर बूथ पर कम से कम दो प्रतिबद्ध कार्यकत्र्ताओं को तैयार किया जायेगा।
इस सिलसिले मंे 2 दिसम्बर को आल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस की पहली जूम
मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्तेखाब आलम के अध्यक्षता में हुई। मिशन 2024
को अमली जामा पहनाने के लिये राष्ट्रीय स्तर की इस जूम मीटिंग में कई
राज्यों के बूथ अध्यक्षों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया और
अपनी तरफ से कई सकारात्मक सुझाव दिये।
बैठक में तय हुआ कि सभी प्रदेश पदाधिकारी आने वाले दो वर्षों में बूथ
स्तर पर पार्टी की तरफ से दो प्रतिबद्ध कार्यकत्र्ताओं की पहचान करके
उनकी नियुक्ति करेंगे। बैठक में यह सुझाव भी दिया गया कि प्रत्येक 20 बूथ
पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाय, जो अपने समूह के बीच सप्ताह में एक
बार कांग्रेस द्वारा शीर्ष स्तर पर तैयार की गयी रणनीति और लिये गये
फैसलों के बारे में अवगत कराये।
बैठक में पंजाब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरिंदर पाल सिंह बिल्ला,
तमिलनाडु की उपाध्यक्ष कुमारी एम. मलाठी, हरियाणा के उपाध्यक्ष मेहर सिंह
राठी, छत्तीगढ़ के राष्ट्रीय महासचिव रोशन बघेल, ओडिशा के राष्ट्रीय
महासचिव गुरुबख्श सिंह अहलुवालिय, उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव
विनय श्रीवास्तव, दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव बिनोद कुमार, बिहार के सचिव
रिजवान अहमद, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, दिल्ली के उपाध्यक्ष
जीतेन्द्र सोलंकी और सचिव सुधीर मेहता, राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि वालिया,
रिजवान अहमद, गुजरात की रुखसाना ए. गिलानी, श्रीमती नसरीन मीर, आसिफ
रियाज, नदीम अख्तर अंसारी, बाबू राव, शमीम अहमद राइन, नवाब अली,
महाराष्ट्र की श्रीमती नाजिया सबा, सत्येन्द्र कुमार, विक्की भूषण, किशन
कुमार, आकर्षण तिवारी, तन्मय राय, कुमारी दीपा, जहीर सहित अन्य लोग
उपस्थित थे।