अखिल भारतीय पोलिंग बूथ कांग्रेस की मिशन 2024 के परिपेक्ष में अकबर रोड पर स्थित गर्वी गुजरात भवन में बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्तेखाब आलम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें महासचिव रोशन बघेल, गुरुबख्श अहलुवालिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि वालिया राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार , रिजवान अहमद ,छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सोलंकी सचिव सुधीर मेहता, सुनील सक्सेना , विनय कुमार गुप्ता केअलावा संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
सभी उपस्थित पदाधिकारीओ ने रास्ट्रीय स्तर पर पोलिंग बूथ को मजबूत कर 2024 के मिशन के उद्देश्य जिसमे राहुल जी का हाथ मजबूत कर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने पूरी ताकत से सशक्त रूप में कार्य कर कांग्रेस को विजय दिलाने की शपथ ली।
अखिल भारतीय पोलिंग बूथ कांग्रेस के अध्यक्ष इन्तेखाब आलम ने कहा किसी भी राजनैतिक दल की आत्मा या यूं कहें रीढ़ की हड्डी होती उस दल की बूथ इकाई जो जनता मतदाताओं से सीधे संपर्क में रहते है।अपने दल की रीति नीति सिद्दांत जनता तक पहुँचा मतदान में उनका माईंड सेट करती है। जिस दल की बूथ इकाई ज्यादा मजबूत होती वह चुनाव जीतता है।
इसलिए अपने पार्टी की पॉलीग बूथ को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।हम सभी से अनुरोध करते है जो काग्रेस दल पर निष्ठा रखते वो पूरी ताकत से पोलिग बूथ कांग्रेस से जुड़े।
इन्होंने कहा कि संगठन और मिशन 2024 का एक ही सपना है कि श्री राहुल गांधी जी को अगला प्रधानमंत्री बनाने का।