*मटियारी पेट्रोल पंप के पास बाईक सवार अपराधियों ने मक्का व्यवसायी को मारी गोली*
बुधवार के रात मटियारी पैट्रोल पम्प के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने मिर्जापुर गांव निवासी भोला कुमार पर लूटपाट के नीयत से गोली चला दी। लेकिन भोला कुमार ने अपनी चतुराई का परिचय देते हुए सभी रूपए अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया था।घटना को अंजाम देने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे महलगांव ओपी क्षेत्र के प्रभारी जीवेश कुमार ठाकुर ने सदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा अभी अभी अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मिर्जापुर गांव निवासी भोला कुमार पर गोली चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।जिसे आनन फानन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गोली के शिकार हुए व्यापारी को खतरे से बाहर बताया।तो वहीं परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक भोला कुमार मकई बेचने के लिए गुलाबबाग गए हुए थे। मकई व्यापारियों से जानकारी मिली कि अपराधी लूट-पाट की नीयत से गोली चलाई थी।भला मक्का का रूपया भोला के पास हो तो तभी न कोई बात होगी। व्यापारी के मुताबिक सभी रूपए को उन्होंने कैश ना लेते हुए अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओपी पुष्कर कुमार सदर अस्पताल पहुंच कर घायल मक्का व्यवसायी से घटना के संदर्भ में जानकारी प्राप्त किया।